Violent Clash Between BJP and Congress Leaders in Muzaffarpur Rahul Gandhi Effigy Burning Dispute तिलक मैदान रोड पर कांग्रेस और भाजपा में भिड़ंत, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsViolent Clash Between BJP and Congress Leaders in Muzaffarpur Rahul Gandhi Effigy Burning Dispute

तिलक मैदान रोड पर कांग्रेस और भाजपा में भिड़ंत

मुजफ्फरपुर में भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच टकराव हुआ, जब भाजपा नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय के सामने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला जलाने का प्रयास किया। इस पर बहस के बाद मारपीट हुई। दोनों...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 30 Aug 2025 04:58 AM
share Share
Follow Us on
तिलक मैदान रोड पर कांग्रेस और भाजपा में भिड़ंत

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर थाना से चंद कदमों की दूरी पर जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने तिलक मैदान रोड शुक्रवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। यहां विरोध करने पहुंचे भाजपा नेताओं और कांग्रेसियों के बीच पहले बहस, फिर जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान जिला स्तरीय एक बड़े नेता के पुत्र द्वारा पिस्टल लहराने की चर्चा जोरों पर रही। हालांकि, इसको लेकर दोनों पक्षों ने ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया। मारपीट का कारण भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस कार्यालय के सामने राहुल गांधी-तेजस्वी यादव का पुतला जलाने का प्रयास बताया गया। भाजपा नेता पीएम नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को अपशब्द कहे जाने के विरोध में तिलक मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे।

इसके लिए भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्वी विवेक कुमार व पश्चिमी हरिमोहन चौधरी के नेतृत्व में जूरन छपरा स्थित पार्टी कार्यालय से यात्रा निकाली गई थी। इधर, जिला कांग्रेस की बैठक जिला कार्यालय में आयोजित थी। इसमें एक सितंबर को पटना में होने वाली रैली को लेकर विमर्श किया जाना था। बैठक को लेकर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे थे। इसी बीच कुछ भाजपा नेता हाथ में तख्ती और राहुल व तेजस्वी का पुतला लेकर पहुंच गये। वे कार्यालय के सामने पुतला जलाना चाहते थे। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले बहस और फिर मारपीट शुरू हो गई। हालांकि, नगर पुलिस ने बाद में पहुंच स्थिति को नियंत्रित किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि विरोध के नाम पर भाजपा नेता और कार्यकर्ता बदतमीजी कर रहे थे। रोकने पर वे मारपीट करने लगे। नगर पुलिस को सूचना देने के बाद भी वह नहीं आई। मजबूरी में हमने भी प्रतिकार करते हुए उनको खदेड़ दिया। कहा कि पीएम की मां के प्रति कहे अपशब्द की सभी कांग्रेसजनों ने निंदा की है। सरकार से ऐसे शरारती तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है। मौके पर मुकेश त्रिपाठी, महताब आलम सिद्दीकी, पूर्व विधायक सुरेश चंचल, उमेश राम, अभिषेक कुमार, सद्दाम, मोजक्किर रहमान, खुर्शीद आलम, जूही प्रीतम, अनिता देवी, रामबाबू साह, प्रमोद सिंह, ललित यादव, दीनबंधु क्रांतिकारी, विकास कुमार, रियाज अहमद डेजी, फैजान मुस्तफा, आरआर एजाजी, मिथिलेश राम, त्रिवुभन पटेल, आनंद कौशल, राम इकबाल राय सहित तीन दर्जन से अधिक कांग्रेसी थे। इधर, भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार और पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि पीएम की मां को अपशब्द कहना बर्दाश्त नही किया जाएगा। राजनैतिक जीवन मे व्यक्तिगत अपशब्द लोकतंत्र के लिये खतरा है। राहुल-तेजस्वी को इसपर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा की विरोध यात्रा में पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, राष्ट्रीय कार्यसमिति महिला मोर्चा डॉ. ममता रानी, जिला महामंत्री मुकेश कुमार शर्मा, मनोज तिवारी, सम्राट कुमार, अशोक झा, अंजना कुशवाहा, सुरेश कुमार, अरविंद सिंह, राशी खत्री, इंद्रा सिंह, कुमारी ममता, रितुराज सिन्हा, पूनम वर्मा, लालबाबू सहनी, पारितोष सिंह, नंदकिशोर पासवान, चित्रलेखा देवी, बिकाऊ यादव, कृष्णा महतो, संजय चुड़ीवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।