जिला पार्षद के घर पर हमला, तोड़फोड़, पांच लाख की संपत्ति लूटी
गोरौल के सोन्धो रत्ती गांव में जिला पार्षद रूबी देवी के घर पर उपद्रवियों ने हमला किया। हमले में तोड़फोड़ के बाद पांच लाख की संपत्ति लूट ली गई। सत्यनारायण साह ने चुनावी रंजिश में घटना का आरोप लगाया है। सभी आरोपित लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर आए थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के सोन्धो रत्ती गांव में शुक्रवार को 11 बजे जिला पार्षद रूबी देवी के घर पर उपद्रवियों ने हमला बोल दिया। तोड़फोड़ के बाद पांच लाख की संपत्ति लूट ले गए। सभी लाठी-डंडे और धारदार हथियार से लैस थे। एक सप्ताह पहले जिला पार्षद रूबी कुमारी एवं उनके पति संजीत कुमार जगन्नाथपुरी गए हुए हैं। घर पर संजीत के पिता सत्यनारायण साह एवं उनकी मां हैं। मामले को लेकर सत्यनारायण साह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें नंदकिशोर राय, दिनेश कुमार, दिलीप कुमार, दीपक कुमार, उमेश राय, तारकेश कुमार, प्रभात कुमार, राजीव कुमार राय नामजद एवं 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।सत्यनारायण
साह ने चुनावी रंजिश में घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सभी आरोपित लाठी-डंडा, रॉड के अलावे धारदार हथियार लेकर घर पर आ धमके। घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। करीब पांच लाख की संपत्ति लूट ली। जिला पार्षद ने मोबाइल पर बताया कि चुनाव के समय से ही सभी आरोपित झंझट करने पर तुले हुए थे। इधर, थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उपद्रव में एक रेलकर्मी भी शामिल है। उपद्रव मचाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


