Muzaffarpur News: पूर्व की रंजिश में महिला के साथ मारपीट
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मोतीपुर के सुंदर सराय गांव में एक महिला के साथ पूर्व की रंजिश के चलते मुठभेड़ हुई। जख्मी मीना देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने चार लोगों के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई। आरोपित घर पर आकर मारपीट कर रहे थे और बिजली कनेक्शन काटने का भी आरोप लगाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सुंदर सराय गांव के वार्ड-12 में बुधवार की रात पूर्व की रंजिश में एक गुट के लोगों ने महिला के साथ मारपीट की। जख्मी विश्वनाथ राय की पत्नी मीना देवी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस संबंध में पीड़िता ने शिवनाथ राय, राजेंद्र राय समेत चार के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति परदेस में रहकर मजदूरी करते हैं। वह घर पर अकेली रहती हैं। घटना की रात आरोपित अचानक दरवाजे पर आ धमके। गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट की। पीड़िता ने घर का बिजली कनेक्शन काटने का आरोप लगाया है।
थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।


