ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरसांस्कृतिक प्रस्तुति से मतदान के प्रति किया जागरूक

सांस्कृतिक प्रस्तुति से मतदान के प्रति किया जागरूक

वोट के प्रति दिव्यांगों को जागरूक करने के लिए स्वीप कोषांग ने शुक्रवार को खुदीरामबोस मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। अभियान के माध्यम से दिव्यांगों केा वोट के महत्व के बारे में बताया...

सांस्कृतिक प्रस्तुति से मतदान के प्रति किया जागरूक
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 27 Apr 2019 02:01 PM
ऐप पर पढ़ें

वोट के प्रति दिव्यांगों को जागरूक करने के लिए स्वीप कोषांग ने शुक्रवार को खुदीरामबोस मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। अभियान के माध्यम से दिव्यांगों केा वोट के महत्व के बारे में बताया गया। उनको ईवीएम व वीवीपैट की भी जानकारी दी गयी।

इस दौरान मूकबधिर बच्चों ने भाव नृत्य प्रस्तुत कर बताया कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं वरदान है। दिव्यांग भी अधिक से अधिक मतदान कर सही नेता का चयन कर सकते हैं। दिव्यांगों ने रंगोली बनाकर भी मतदान करने के प्रति जागरूक किया। स्वीप आइकॉन अभ्युदय शरण ने दिव्यांग मतदाताओं को मतदान को प्रेरित किया। कहा कि दिव्यांगो के लिए हर बूथ पर रैम्प व व्हील चेयर की व्यवस्था की गयी है। बूथ पर आने-जाने के लिए वाहन की भी सुविधा दी जा रही है। बूथ पर उन्हें कतार में नहीं लगना पड़ेगा। किसी भी तरह की परेशानी होने पर वे हेल्पलाइन नंबर 1950 पर मैसेज या कॉल कर सकते हैं।

पीडब्ल्यूडी एक्ट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड कर बूथ के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इस दौरान आईसीडीएस की डीपीओ ललिता कुमारी ने सभी को मतदान का संकल्प दिलाया। कहा कि आने वाले चुनाव में आप अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन आईसीडीएस की डीपीओ ललिता कुमारी, प्रशिक्षु वरीय उप समाहर्ता रेणु कुमारी, डीपीआरओ कमल सिंह ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें