समाजसेवी सीताराम सिंह के निधन पर शोक जताया
सरैया के नरगी जगदीश निवासी बयोवृद्ध समाजसेवी सीताराम सिंह (96) का निधन हो गया। वे लंबे समय तक समाज सेवा में सक्रिय रहे और कई प्रमुख नेताओं के साथ जुड़े रहे। उनके निधन पर समाज के कई लोगों ने शोक व्यक्त किया। उन्हें नेताजी के नाम से जाना जाता था।

सरैया। नरगी जगदीश निवासी बयोवृद्ध समाजसेवी सीताराम सिंह (96) का निधन हो गया। वे श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश महामंत्री अमित सिंह के दादाजी थे। सीताराम सिंह लंबे समय तक पूर्व सांसद शिवशरण सिंह एवं समाजवादी नेता डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहे। पिछले छह दशकों से अधिक समय तक उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें लोग नेताजी के नाम से जानते थे। निधन पर पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह, मुखिया संघ के पूर्व जिला महासचिव अवधेश कुमार सिंह, साहित्यकार डॉ. एमके गिरि राकेश, पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह, मुखिया प्रतिनिधि श्रीनाथ राम, समाजसेवी मनोज कुमार सिंह, जिला पार्षद पति शंकर चौधरी ने शोक जताया है।
लेखक के बारे में
Pankaj Rakeshलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


