Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsVerification of Prime Minister Rural Housing Scheme Survey Faces Delay Due to Negligence in Muzaffarpur
पीएम आवास का सत्यापन अटका, कार्रवाई की अनुशंसा

पीएम आवास का सत्यापन अटका, कार्रवाई की अनुशंसा

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत सर्वेक्षण का सत्यापन हो रहा है, लेकिन कार्यपालक सहायक मनीष कुमार की लापरवाही के कारण जहांगीरपुर पंचायत में 1000 से अधिक परिवारों का सत्यापन रुका हुआ है। बीडीओ ने कार्रवाई की अनुशंसा की है, क्योंकि केवल 21 परिवारों का ही सत्यापन हुआ है।

Jan 17, 2026 08:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत किए गए सर्वेक्षण का सत्यापन किया जा रहा है। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से तेजी से इस कार्य को पूरा करते हुए रिपोर्ट देने को कहा गया है, लेकिन जिले में इसे लेकर लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। कार्यपालक सहायक की लापरवाही से मोतीपुर की जहांगीरपुर पंचायत में एक हजार से अधिक परिवारों का सत्यापन कार्य अटका हुआ है। इस पर बीडीओ ने कार्यपालक सहायक मनीष कुमार पर कार्रवाई की अनुशंसा की है। जहांगीपुर में सत्यापन कार्य करने की जवाबदेही कार्यपालक सहायक मनीष कुमार को सौंपते हुए उन्हें चेकर के रूप में नामित किया गया था।

मोतीपुर बीडीओ ने 17 से 26 दिसंबर तक उक्त पंचायत में हुए सत्यापन कार्य की समीक्षा की तो पाया कि मात्र 10 परिवारों का ही सत्यापन किया गया था। इसके बाद बीडीओ ने पंचायत का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यपालक सहायक अनुपस्थित पाए गए। मोबाइल पर काल की गई तो उन्होंने रिसीव नहीं किया। इसे लापरवाही मानते हुए उन्होंने स्पष्टीकरण पूछा और मानदेय भुगतान बंद करने का आदेश जारी किया। इसके बाद पांच जनवरी को दोबारा समीक्षा की गई तो मात्र 21 परिवारों के सत्यापन का पता चला। बीडीओ शुक्रवार को इसकी रिपोर्ट डीपीआरओ को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि कार्यपालक सहायक के द्वारा किसी बैठक में भाग लिया जाता है और न वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली समीक्षा बैठक में वे शामिल होते हैं। अब तक स्पष्टीकरण का भी जवाब नहीं दिया गया है। इस आधार पर उन्होंने कार्रवाई करने की अनुशंसा की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;