Muzaffarpur News: पीएम आवास की सूची के सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: बोचहां में करनपुर उत्तरी पंचायत के प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की सूची में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। पूर्व मुखिया रामश्रेष्ठ सहनी ने बीडीओ से जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत लोगों के नाम सूची में हैं और गरीबों से अवैध वसूली की जा रही है।

Muzaffarpur News: पीएम आवास की सूची के सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप

Muzaffarpur News: बोचहां। करनपुर उत्तरी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की सूची के सत्यापन में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इसको लेकर पूर्व मुखिया रामश्रेष्ठ सहनी ने बीडीओ को आवेदन देकर जांच कराने की मांग की है। बताया कि आमसभा नहीं बुलाई गई और कोरम भी पूरा नहीं हुआ। आरोप लगाया कि गलत लोगों के नाम सूची में शामिल कर गरीब परिवारों से 25 हजार से 40 हजार तक की अवैध वसूली की जा रही है। पूर्व मुखिया ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने, पात्र लोगों को योजना का लाभ देने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: पीएम आवास की सूची के सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप