वैश्य समाज अब केवल व्यापार तक सीमित नहीं : पर्यटन मंत्री

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में आयोजित सम्मान समारोह में पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज अब सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण, रोजगार सृजन और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार है। समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों के उद्यमियों, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

वैश्य समाज अब केवल व्यापार तक सीमित नहीं : पर्यटन मंत्री

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वैश्य समाज अब केवल व्यापार तक सीमित नहीं है। बल्कि, यह समाज राष्ट्र निर्माण, रोजगार सृजन और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार है। ये बातें रविवार को साहू रोड पुरानी बाजार स्थित एक विवाह भवन में आयोजित सम्मान समारोह में पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कही।प्रयास : एक सोच भूजा क्लब की ओर से बिहार सरकार के वैश्य समाज के मंत्रियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया था। इसमें समाज के विभिन्न वर्गों, उद्यमियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं की सहभागिता रही। अध्यक्षता पूर्व सांसद रमा देवी ने और संचालन सीए शशि भूषण कुमार, डॉ. राज किशोर साहू एवं गोपाल फलक ने किया।

स्वागत भाषण विनोद साह ने दिया। धन्यवाद बीके प्रसाद ने किया। नार्थ बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष श्याम सुन्दर भीमसेरिया ने कहा कि उद्यमिता और सामाजिक सेवा जब एक साथ चलती है तब समाज आत्मनिर्भर बनता है। पूर्व सांसद ने कहा समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता और संस्कार में होती है। महापौर निर्मला देवी ने कहा कि वैश्य समाज ने सदैव सेवा, सहयोग और विकास की परंपरा को आगे बढ़ाया है। उप मेयर डॉ. मोनालिसा ने कहा कि सकारात्मक सोच और सामाजिक सहभागिता ही किसी भी शहर और समाज की असली ताकत होती है। प्रो. महेंद्र प्रसाद ने कहा कि यह मंच केवल सम्मान का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने, नई सोच विकसित करने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का अभियान है।

Sanjay Kumar Singh

लेखक के बारे में

Sanjay Kumar Singh

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।