एनएच 22 को मोटरेबल बनाने के लिए पीएमओ को पत्र
मुजफ्फरपुर के छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने पीएम कार्यालय को पत्र लिखकर एनएच-22 के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी खंड की मरम्मत की मांग की है। सड़क जर्जर हो चुकी है, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। पिछले एक साल में 20 से अधिक मौतें हुई हैं।

मुजफ्फरपुर, वसं। एनएच-22 के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी खंड की मरम्मत कराने की प्रधानमंत्री कार्यालय से गुहार लगाई गई है। इसको लेकर छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने पीएम कार्यालय को पत्र लिखा है। कहा है कि मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी होते सोनबरसा तक सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढ़े बन गए हैं, जिसमें फंसकर वाहन चालक अपना संतुलन खो रहे हैं। इस कारण हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। पिछले एक साल में इस खंड पर 20 से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी हैं।इसके अलावा आए दिन जाम लगता है। जबकि, एनएच 22 का यह खंड नेपाल से सटे सीमावर्ती इलाकों में जाने के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
अमरेन्द्र कुमार ने इसको लेकर एनएचएआई के मुजफ्फरपुर परियोजना इकाई के स्थानीय अधिकारियों से भी आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
लेखक के बारे में
Ajay Kumar Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


