यूपीएससी में बिहार टॉपर को प्रमंडलीय आयुक्त ने किया सम्मानित

Mar 08, 2026 05:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला ने यूपीएससी 2025 की परीक्षा में बिहार टॉपर (एआईआर-4) बनकर गर्व का अनुभव किया। उन्हें प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। राघव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने मामा और परिवार को दिया और प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्रों को असफलता से न डरने की सलाह दी।

यूपीएससी में बिहार टॉपर को प्रमंडलीय आयुक्त ने किया सम्मानित

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2025 की परीक्षा के बिहार टॉपर (एआईआर-4) मुजफ्फरपुर के सरैयागंज निवासी राघव झुनझुनवाला को रविवार को तिरहुत प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने अपने आवासीय कार्यालय पर सम्मानित किया। मां सरस्वती की प्रतिमा के साथ एक शॉल ओढ़ाकर राघव और उनके मामा को सम्मानित किया गया।प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि यह तिरहुत प्रमंडल के लिए गर्व की बात है। जहां मुजफ्फरपुर से स्टेट टॉपर मिला, वहीं वैशाली के उज्ज्वल प्रियांक 10वें स्थान पर रहे। राघव ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने मामा और परिजनों को दिया। साथ ही, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से कहा कि असफलता से डरें नहीं।

थोड़ा धैर्य रखकर नई ऊर्जा के साथ रेस में उतरें। सफलता मिलेगी। इस मौके पर जिला जनसूचना पदाधिकारी प्रमोद कुमार भी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।