ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरमड़वन में स्कूल की चहारदीवारी निर्माण पर हंगामा

मड़वन में स्कूल की चहारदीवारी निर्माण पर हंगामा

मड़वन के भटौना प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी निर्माण के दौरान शुक्रवार को जमकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान मुखिया गगनदेव कुमार व पूर्व पंसस परशुराम झा भिड़ गए। दोनों में जमकर हंगामा किया। हंगामा के...

मड़वन में स्कूल की चहारदीवारी निर्माण पर हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 16 Nov 2019 07:59 PM
ऐप पर पढ़ें

मड़वन के भटौना प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी निर्माण के दौरान शुक्रवार को जमकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान मुखिया गगनदेव कुमार व पूर्व पंसस परशुराम झा भिड़ गए। दोनों में जमकर हंगामा किया। हंगामा के बाद दोनों के समर्थक जुट गए। इसकी सूचना मिलते ही करजा पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।

बताया गया कि स्कूल की 62 डिसमिल जमीन पर मनरेगा के तहत मुखिया गगनदेव कुमार चहारदीवारी बनवा रहे थे। इसपर जमीनदाता परशुराम झा, बांकेलाल झा, रामवृक्ष झा, तीताई झा, विगु सिंह, मु. देवन कुंवर, मु. रामफल कुंवर समेत लोगों का कहना था कि हमलोगों ने स्कूल को जमीन दान में दिया है। मुखिया अवैध रूप से चहारदीवारी का निर्माण करा रहे है। उधर, मुखिया ने बताया कि जमीन के अनुसार चहारदीवारी बनवाया जा रहा था, पर कुछ लोग इसे राजनीतिक रंग देना चाह रहे है।

सीओ मृत्युंजय कुमार ने तत्काल काम पर रोक लगाते हुए मापी का आदेश दिया। अमीन बुलाकर जमीन की मापी कराई गई। इसके बाद सीओ ने आदेश दिया कि स्कूल की जितनी जमीन है उसी पर चहारदीवारी होगी। तब दोनों पक्ष शांत हुए। मौके पर मुखिया जौहर अली, पंसस दिग्विजय सिंह, सुशील कुमार भी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें