ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरपताही में वाहन चेकिंग के दौरान हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

पताही में वाहन चेकिंग के दौरान हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

सदर थाने के पताही में शनिवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान अवैध वसूली का आरोप लगा लोगों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। पुलिसकर्मियों व लोगों के बीच नोकझोंक भी...

पताही में वाहन चेकिंग के दौरान हंगामा, पुलिस से नोकझोंक
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 26 Sep 2020 09:41 PM
ऐप पर पढ़ें

सदर थाने के पताही में शनिवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान अवैध वसूली का आरोप लगा लोगों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। पुलिसकर्मियों व लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई। प्रशिक्षु दारोगा बृज किशोर यादव पर लोगों ने डंडा भांजने का भी आरोप लगाया। हंगामे से आधे घंटे तक अफरातफरी मची रही। भारी विरोध देख दारोगा वहां से चुपचाप निकल गए।स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत वरीय पुलिस अधिकारियों से की है। बताया कि पताही में एक दारोगा पुलिसकर्मियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान स्थानीय बाइक सवार युवक वहां से गुजरा। पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर गाड़ी के पेपर की जांच की। इसके बाद कुछ पेपर कम रहने पर चालान कटाने के लिए कहा। बाइक सवार युवक ने बताया कि वह स्थानीय है। हेलमेट और कुछ कागजात घर हैं। इसके बाद पुलिस और युवक में विवाद होने लगा। युवक ने पुलिस पर रुपये मांगने का आरोप लगाया। नगर डीएसपी राम नरेश पासवान ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें