खेत में जलजमाव से काटकर रखी मक्के की फसल में कीड़ा लगने की चिंता
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
बंदरा में शुक्रवार को बारिश ने गर्मी से राहत दी, लेकिन किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मक्के की फसल में पानी लगने से सड़ने और कीड़े लगने का खतरा पैदा हो गया है। महंगी खाद और बीज से की गई खेती को बेमौसम बारिश ने प्रभावित किया।

बंदरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को हवा के साथ बारिश से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन किसानों की परेशानी बढ़ गई। खेत में काट कर रखी मक्के की फसल में पानी लगने से सड़ने व कीड़ा लगने की चिंता सताने लगी है। बंदरा निवासी नवीन कुमार, शिवनगर निवासी शिवकुमार, तेपरी निवासी मनीष ठाकुर आदि किसानों ने बताया कि महंगी खाद व बीज से कई एकड़ में मक्के की खेती की थी। ठीक- ठाक उपज होने की उम्मीद थी। बेमौसम बारिश ने मंसूबे पर पानी फेर दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


