Muzaffarpur News: बिन ब्याही मां को आरोपित दे रहा हत्या की धमकी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: बोचहां के एक गांव में एक बिन ब्याही मां को उसके अपहरणकर्ता संतोष सहनी द्वारा हत्या की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि संतोष ने उसका अपहरण किया और उसे गर्भवती कर दिया। हाल ही में वह जेल से बाहर आया है और अब वह उसे और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

Muzaffarpur News: बिन ब्याही मां को आरोपित दे रहा हत्या की धमकी

Muzaffarpur News: बोचहां। थाना क्षेत्र के एक गांव की बिन ब्याही मां को आरोपित युवक हत्या की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने शुक्रवार को बोचहां थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीते साल संतोष सहनी ने उसका अपहरण कर लिया। उसे पटना ले गया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। आरोपित पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया और घर लाकर छोड़ दिया। इस बीच उसने बच्चे को जन्म दिया। इससे पहले भी थाने में शिकायत की थी, जिसमें आरोपित संतोष सहनी जेल गया था। बीते महीने वह जेल से बाहर आया है।

अब आरोपित उसे और उसके बच्चे को हत्या की धमकी दे रहा है। थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: बिन ब्याही मां को आरोपित दे रहा हत्या की धमकी