ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरछह साल बाद खोला गया विवि ऑडिटोरियम व हॉल

छह साल बाद खोला गया विवि ऑडिटोरियम व हॉल

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय का ऑडिटोरियम व कम्युनिटी हॉल छह साल बाद शनिवार को खोला गया। मजिस्ट्रेट, विवि अधिकारियों व पुलिस की मौजूदगी में दोनों भवनों के ताले को तोड़ा गया। इसके बाद विवि ने इसमें अपना...

छह साल बाद खोला गया विवि ऑडिटोरियम व हॉल
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 13 Jan 2019 04:45 PM
ऐप पर पढ़ें

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय का ऑडिटोरियम व कम्युनिटी हॉल छह साल बाद शनिवार को खोला गया। मजिस्ट्रेट, विवि अधिकारियों व पुलिस की मौजूदगी में दोनों भवनों के ताले को तोड़ा गया। इसके बाद विवि ने इसमें अपना ताला जड़ दिया। इस कार्रवाई की प्रशासन ने वीडियोग्रॉफी भी कराई। दो महीने से विवि इनको खोलने की प्रक्रिया जुटा था। इसके लिए प्रशासन से पहल की अपील की गई थी।

दोपहर में अधिकारियों की मौजूदगी में विवि कर्मियों ने पहले ऑडिटोरियम के गेट सहित अंदर के दरवाजों का ताला तोड़ा। अंदर से विवि के सामान को छोड़ अन्य सामग्रियां निकाली गईं। इसके बाद सभी कम्युनिटी हॉल खोलने पहुंचे। यहां काफी झाड़ियां उग आई थीं। यहां का भी ताला तोड़ कर विवि ने अपना ताला लगाया। मजिस्ट्रेट के सामने कमेटी ने सभी सामान की सूची तैयार की। कई साल से दोनों भवनों के बंद रहने से इनमें काफी धूल जमा हो गया था। कम्युनिटी हॉल खोले जाने के दौरान विवि के सहायक अभियंता के नहीं होने पर कुलसचिव कर्नल अजय कुमार राय ने फोन पर उनको फटकार लगाई। इस दौरान सहायक अभियंता ने तबीयत खराब होने के कारण नहीं जाने की जनाकरी दी। कार्रवाई के दौरान उप कुलसचिव प्रथम उमाशंकर दास, उप कुलसचिव द्वितीय आतिफ रब्बानी, मजिस्ट्रेट कनीय सांख्यिकी पदाधिकारी मानवेंद्र कुमार के साथ विवि थाने की पुलिस मौजूद थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें