ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरदेश और धर्म की रक्षा के लिए एकता जरूरी: विहिप

देश और धर्म की रक्षा के लिए एकता जरूरी: विहिप

विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री केशव राजू ने कहा है कि देश और धर्म की रक्षा के लिए एकता जरूरी है। उन्होंने गुरुवार को कुढ़नी प्रखंड के काजी इंडा चौक पर विहिप और बजरंग दल द्वारा आयोजित...

देश और धर्म की रक्षा के लिए एकता जरूरी: विहिप
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 23 Oct 2020 03:12 AM
ऐप पर पढ़ें

विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री केशव राजू ने कहा है कि देश और धर्म की रक्षा के लिए एकता जरूरी है। उन्होंने गुरुवार को कुढ़नी प्रखंड के काजी इंडा चौक पर विहिप और बजरंग दल द्वारा आयोजित शस्त्र पूजन समारोह में कहा कि विभाजित समाज देश व धर्म की रक्षा नहीं कर पाता है। उन्होंने हर हिन्दू के घर में शस्त्र को अनिवार्य बताते हुए कहा कि धर्म की रक्षा और अन्याय के खिलाफ संघर्ष में दोष नहीं है। विहिप हर साल नवरात्रि के मौके पर शस्त्र पूजन समारोह आयोजित करती है।

प्रचार प्रसार प्रमुख दीपक शर्मा ने बताया कि समारोह में विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत मंत्री राजकिशोर, जिला महामंत्री नीरज शर्मा, जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी भरतिया, कुढ़नी प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू, रोशन, सोनू, संजीव, मधुबन पंचायत संयोजक रवि ठाकुर समेत दर्जनों बजरंगी शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें