फरदो पुल के पास मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव
मुजफ्फरपुर में सदर थाना के पास 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक भिक्षा मांगकर जीवन यापन करता था और मानसिक रूप से विक्षिप्त था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना के फरदो पुल के समीप गुरुवार सुबह 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। इसकी जानकारी मिलते ही सदर थानेदार नवलेश कुमार आजाद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए।पुलिस के अनुसार, उक्त व्यक्ति भिक्षा मांगकर अपना जीवन यापन करता था। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त भी था। उसके पैर का अंगूठा और अंगुलियां कटी हुई हैं। थानेदार ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


