Muzaffarpur News: ट्रैक्टर की ठोकर से दो पोल क्षतिग्रस्त, आपूर्ति बाधित
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के प्रभात नगर रोड नंबर-एक में एक बेकाबू ट्रैक्टर ने दो बिजली पोल को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना से बिजली की आपूर्ति बाधित हुई और बिजली विभाग को 27 हजार रुपये का नुकसान हुआ। मामले में ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया गया है।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित प्रभात नगर रोड नंबर-एक में एक बेकाबू ट्रैक्टर ने ठोकर मारकर बिजली विभाग के दो पोल को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना बीते शनिवार की शाम करीब 6 बजे की है। पोल के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। विभाग की टीम ने स्थल निरीक्षण किया और मामले की जांच की। इस दौरान पाया कि ट्रैक्टर की ठोकर से दो पोल पूरी तरह से टूट गए हैं। इससे कंपनी को करीब 27 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचा है।
इसको लेकर रविवार को विभाग के अभियंता सतीश प्रसाद ने सदर थाने में केस दर्ज कराया। सदर थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर कुढ़नी निवासी चालक अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।


