दुकान पर जा रहे बाइक सवार व्यवसायी को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, मौत
थाना क्षेत्र के पंसलवा चौक के समीप एनएच 27 पर गुरुवार को ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। इसमें पानापुर ओपी क्षेत्र के पानापुर निवासी मो. वाहिद के पुत्र अनव

मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के पंसलवा चौक के समीप एनएच 27 पर गुरुवार को ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। इसमें पानापुर ओपी क्षेत्र के पानापुर निवासी मो. वाहिद के पुत्र अनवर अली (45) की मौत हो गई। उसका सिर बुरी तरह से कुचला गया था। ट्रक में फंसकर बाइक कुछ दूर तक घिसटती चली गई। अनवर अली की मोतीपुर बाजार में चूड़ी की दुकान है। वह बाइक से दुकान पर जा रहा था। घटना से आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर एनएच 27 जाम कर दिया। शव को बीच सड़क पर रखकर हंगामा किया।
जाम के कारण एनएच की दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। चिलचिलाती धूप में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। खास कर महिलाओं और बच्चों को काफी दिक्कत हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग वरीय पुलिस पदाधिकारी की बुलाने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद दल बल के साथ थानेदार संजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। करीब एक घंटे बाद आवागमन चालू हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


