उमेश कुशवाहा के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी बधाई
महानार के विधायक उमेश सिंह कुशवाहा को पुनः बिहार जनता दल (यू) का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिला जदयू ने उन्हें बधाई दी है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि नीतिश कुमार और संजय झा के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलेगी। उमेश कुशवाहा के अनुभव से पार्टी का मनोबल बढ़ेगा।

मुजफ्फरपुर, वसं। महनार से विधायक उमेश सिंह कुशवाहा को दोबारा प्रदेश जनता दल (यू) का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसको लेकर जिला जदयू ने उनको बधाई दी। निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुखिया नीतिश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा एवं नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी और संगठन को पहले भी मजबूती मिलती रही है। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। उमेश सिंह कुशवाहा के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन के कारण ही बिहार विधान सभा चुनावों में पार्टी बेहतर करने में सफल रही। आपके अनुभव और मार्गदर्शन में बिहार प्रदेश जनता दल यू पुनः कीर्तिमान रचेगी और पार्टी का हरके कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ेगा।
बधाई देने वालों में प्रो. सब्बीर अहमद पप्पू, सौरभ कुमार साहेब, शैलेश कुमार शैलू, नरेंद्र पटेल, अरुण कुशवाहा, सुनील कुमार सुमन, रंजन कुमार, अरुण पटेल, मनोज कुशवाहा, अनीश कुमार, अखिलेश यादव, आलोक कुमार, मुकेश सिंह, मृत्युंजय सिंह अन्य शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


