शिविर लगाकर दिव्यांगजनों का बनेगा पहचानपत्र
सुविधा : - 24 अक्टूबर से 20 दिसम्बर तक बनेगा - डीएम ने

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में दिव्यांगजनों का विशिष्ट पहचानपत्र यूडीआईडी कार्ड बनवाने को लेकर 24 अक्टूबर से 20 दिसंबर तक प्रखंडों में शिविर लगेगा। इसके लिए डीएम ने प्रखंडवार शिड्यूल जारी किया है। दिव्यांगजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए यूडीआईडी कार्ड एकल दस्तावेज के रूप में मान्य है।
डीएम सुब्रत कुमार सेन ने सभी अधिकारियों को इसके लिए जवाबदेही दी है। इसमें बीडीओ से लेकर आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदी समेत सभी का सहयोग लिया जाएगा। सिविल सर्जन को शिविर में दिव्यांगता मूल्यांकन के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर एवं एक प्रशिक्षित डाटा एंट्री ऑपरेटर की रोस्टरवार प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


