ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरनहाने के दौरान डूबने से दो युवक मरे

नहाने के दौरान डूबने से दो युवक मरे

प्रखंड के दो अलग-अलग जगहों पर नदी व पोखर में डूबने से रविवार को दो युवकों की मौत हो गयी। दोनों के शव को बरामद कर लिया गया है। सीओ अजित कुमार झा ने भी घटना की पुष्टि की है। सकरा थाना के मथुरापुर...

नहाने के दौरान डूबने से दो युवक मरे
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 23 Jul 2017 06:29 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के दो अलग-अलग जगहों पर नदी व पोखर में डूबने से रविवार को दो युवकों की मौत हो गयी। दोनों के शव को बरामद कर लिया गया है। सीओ अजित कुमार झा ने भी घटना की पुष्टि की है। सकरा थाना के मथुरापुर गोवर्धनपुर स्थित पोखर में नहाने के दौरान 20 वर्षीय दिनेश मांझी डूब गया। वह गनौर मांझी का पुत्र था। ग्रामीणों ने बताया कि नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर मुखिया रवि रंजन कुमार उर्फ मुनचुन व सकरा पुलिस पहुंची। दारोगा धीरज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। वहीं बरियारपुर ओपी के राजापाकड़ गांव में नून नदी में डूबने से 20 वर्षीय मो. रब्बानी की मौत हो गयी। वह मो. मुस्तफा का पुत्र था। ग्रामीणों ने बताया कि वह बकरी चराने के दौरान नदी में नहाने चला गया था। मुखिया रीता कुमारी व पंचायत समिति सदस्य अमित कुमार ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। मुखिया ने कबीर अंत्येष्टि योजना से तीन हजार रुपये दिये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें