ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरदो हजार महिला कामगार हक के लिए हुईं एकजुट

दो हजार महिला कामगार हक के लिए हुईं एकजुट

घरेलू कामगारों के सर्वेक्षण में महिला कामगारों की उपेक्षा नहीं हो, इसे लेकर जिले की दो हजार से अधिक महिला कामगार अपने हक के लिए एकजुट हो गई हैं। इन...

दो हजार महिला कामगार हक के लिए हुईं एकजुट
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 27 Nov 2021 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता

घरेलू कामगारों के सर्वेक्षण में महिला कामगारों की उपेक्षा नहीं हो, इसे लेकर जिले की दो हजार से अधिक महिला कामगार अपने हक के लिए एकजुट हो गई हैं। इन महिलाओं ने शनिवार को घरेलू कामगारों के सर्वेक्षण में अपनी भूमिका के साथ ही समस्याओं को लेकर भी आवाज बुलंद की।

महिला कामगारों ने कहा कि बढ़ती महंगाई और लॉकडाउन के कारण उनके सामने समस्याओं का अंबार है। यही नहीं, सुरक्षा संबंधी समस्याओं से भी ये महिलाएं जूझ रही हैं। महिलाओं ने निर्णय लिया कि सर्वेक्षण पर नजर रखी जाएगी। महिला घरेलू कामगारों को लेकर बनाई गई सामाजिक संगठन संबल के बैनर तले ये महिलाएं इकट्ठा हुईं। संयोजक संगीता सुभाषिणी ने कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से घोषित घरेलू कामगारों के सर्वेक्षण में महिला कामगारों की कोई उपेक्षा नहीं होनी चाहिए। अपने घर-परिवार को बचाने के लिए ये घरेलू महिला कामगार बड़ी मुश्किल परिस्थितियों में काम करती हैं। बड़ी संख्या में उपस्थित घरेलू महिला कामगारों की इस बैठक में केंद्र सरकार की ओर से घोषित सर्वेक्षण के अलावा बेतहाशा बढ़ती महंगाई, लंबे लॉकडाउन के कारण उत्पन्न विषम परिस्थितियों और महिला सुरक्षा संबंधी विषयों पर भी चर्चा की गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें