दो शिक्षक उपस्थिति बनाकर गायब, 15 संदिग्ध सूची में

Feb 08, 2026 01:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में जिला निबंधन परामर्श केन्द्र पर शनिवार को शिक्षकों की काउंसिलिंग में दो शिक्षक उपस्थिति बनाने के बाद गायब हो गए। 15 शिक्षकों को प्रमाण पत्रों में गड़बड़ी के कारण संदिग्ध सूची में रखा गया है। काउंसिलिंग में 273 शिक्षकों में से 226 उपस्थित हुए। बाकी 129 की काउंसिलिंग सोमवार को होगी।

दो शिक्षक उपस्थिति बनाकर गायब, 15 संदिग्ध सूची में

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। उपस्थिति बनाने के बाद काउंसिलिंग से पहले दो शिक्षक गायब हो गए। शनिवार को जिला निबंधन परामर्श केन्द्र में सक्षमता उत्तीर्ण शिक्षकों की काउंसिलिंग में यह मामला सामने आया। प्रमाण पत्रों की जांच के बाद 15 शिक्षकों को संदिग्ध की सूची में रखा गया है। सक्षमता तीन और चार के उत्तीर्ण शिक्षकों की काउंसिलिंग कराई जा रही है। दूसरे दिन 273 शिक्षकों का स्लॉट काउंसिलिंग के लिए विभाग की ओर से भेजा गया था। डीपीओ स्थापना इन्द्र कुमार कर्ण ने बताया कि इसमें से 226 शिक्षक उपस्थित हुए। वहीं, दो शिक्षक उपस्थिति बनाने के बाद काउंसिलिंग से पहले ही गायब हो गए।

इनकी सूची विभाग को भेजी जा रही है। काउंसिलिंग के दौरान अलग-अलग काउंटर पर 15 शिक्षक ऐसे मिले जिनकी कागजात में कई तरह की गड़बड़ी थी। यही नहीं, कई के मूल प्रमाणपत्र मिले ही नहीं। इन सभी 15 शिक्षक को डाउटफुल की श्रेणी में रखते हुए विभाग को रिपोर्ट भेजी जा रही है। इनके प्रमाण पत्र को लेकर विभाग निर्णय लेगा। शाम सात बजे तक काउंसिलिंग होती रही। सुबह में काउंसिलिंग शुरू होने के समय लगभग आधे घंटे तक सर्वर डाउन रहा। बाकी बचे 129 की सोमवार को होगी काउंसिलिंग डीपीओ ने कहा कि बाकी बचे 129 शिक्षकों की काउंसिलिंग सोमवार को होगी। इसके लिए स्लॉट सोमवार को ही भेजा जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।