भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट
मुजफ्फरपुर सदर थाना के परमानंदपुर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से कई लोग जख्मी हुए। एक पक्ष के सुरेंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। इसमें पड़ोस के लोगों को आरोपित...
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 24 May 2020 05:05 PM
ऐप पर पढ़ें
मुजफ्फरपुर सदर थाना के परमानंदपुर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से कई लोग जख्मी हुए। एक पक्ष के सुरेंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। इसमें पड़ोस के लोगों को आरोपित बनाया गया है। बताया गया कि रविवार की सुबह आरोपितों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर लाठी-डंडे से जमकर मारपीट की। इसमें सुरेंद्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसके सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरा चोट है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।