कार की ठोकर से बुजुर्ग सहित दो जख्मी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरमोतीपुर में शुक्रवार शाम एक कार की ठोकर से बाइक सवार बुजुर्ग और एक युवक जख्मी हो गए। घायल इंद्रदेव राय (65) और मोनू कुमार (17) को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को जब्त कर लिया है।

मोतीपुर। बरुराज थाना क्षेत्र के मंगुराहा पकड़ी चट्टी गांव के समीप शुक्रवार की शाम कार की ठोकर से बाइक सवार बुजुर्ग सहित दो लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साहेबगंज निवासी इंद्रदेव राय (65) व मोनू कुमार (17) को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। मोनू कुमार ने पुलिस को बताया कि कुछ काम से मोतीपुर बाजार जा रहा। थानेदार कुणाल कुमार कश्यप ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक जब्त कर ली गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


