ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरजमीन विवाद में दो गुटों में मारपीट, दंपती घायल

जमीन विवाद में दो गुटों में मारपीट, दंपती घायल

सदर थाना के माधोपुर सुस्ता में मंगलवार को जमीन विवाद में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक गुट के दंपती रेणू देवी व उपेंद्र राय गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।...

जमीन विवाद में दो गुटों में मारपीट, दंपती घायल
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरWed, 14 Nov 2018 07:46 PM
ऐप पर पढ़ें

सदर थाना के माधोपुर सुस्ता में मंगलवार को जमीन विवाद में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक गुट के दंपती रेणू देवी व उपेंद्र राय गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में घायल रेणू देवी का पुत्र विशाल कुमार ने थाने में शिकायत की है। इसमें पीड़ित ने 10 लोगों के खिलाफ शिकायत की है। विशाल ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को घर के सभी लोग छठ पूजा की तैयारी में लगे थे। तभी पड़ोस के कुछ लोग आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने दर्जनों की संख्या में लाठी, डंडा व फरसा से हमला कर दिया। बाद में बीच-बचाव पर मामला शांत हुआ। उनके माता पिता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें