ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरमुजफ्फरपुर जिले में यहां जल्द खुलेंगे स्कूल

मुजफ्फरपुर जिले में यहां जल्द खुलेंगे स्कूल

प्रखंड में दो नये प्राथमिक विद्यालय जल्द ही खोले जाएंगे। प्रशासन की ओर से इसकी स्वीकृति मिल गई है। जिला पार्षद रबीन्द्र कुमार राय ने बताया कि डिहुली इश्हाक के वार्ड आठ के खानपुर प्यारे और केशोपुर...

मुजफ्फरपुर जिले में यहां जल्द खुलेंगे स्कूल
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 05 Nov 2017 09:15 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड में दो नये प्राथमिक विद्यालय जल्द ही खोले जाएंगे। प्रशासन की ओर से इसकी स्वीकृति मिल गई है। जिला पार्षद रबीन्द्र कुमार राय ने बताया कि डिहुली इश्हाक के वार्ड आठ के खानपुर प्यारे और केशोपुर पंचायत के वार्ड एक के बनिया टोला में नये प्राथमिक विद्यालय खोले जाएंगे। इसके लिए जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से स्वीकृति मिल गयी है। इसके अलावा मिश्रौलिया, हरलोचनपुर, मझौलिया और दुबहा के मध्य विद्यालय को उत्क्रमित करने का प्रस्ताव भी भेजा गया है। चंदनपट्टी हाई स्कूल में अंग्रेजी के शिक्षक की मांग की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें