ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरदो दिन बाद खिली धूप को सर्द हवाओं ने किया बेअसर

दो दिन बाद खिली धूप को सर्द हवाओं ने किया बेअसर

दो दिनों के बाद गुरुवार की सुबह धूप खिली, लेकिन दिनभर चली तेज ठंडी हवाओं ने इसे बेअसर कर दिया। कनकनी में कोई कमी नहीं आयी। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तर बिहार में आ रही सर्द हवाओं के कारण ठंड...

दो दिन बाद खिली धूप को सर्द हवाओं ने किया बेअसर
मुजफ्फरपुर | वरीय संवाददाता Fri, 20 Dec 2019 12:08 PM
ऐप पर पढ़ें

दो दिनों के बाद गुरुवार की सुबह धूप खिली, लेकिन दिनभर चली तेज ठंडी हवाओं ने इसे बेअसर कर दिया। कनकनी में कोई कमी नहीं आयी। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तर बिहार में आ रही सर्द हवाओं के कारण ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। 
डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम विभाग के नोडल अधिकारी ए सत्तार के मुताबिक, अभी पछिया हवा चलेगी। इससे ठंड में लगातार इजाफा होगा। सर्द हवाओं के कारण बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट हुई है। न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री पर पहुंच गया है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा हुआ है। नोडल अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को उत्तर बिहार में औसतन 20 किमी की रफ्तार से पछिया हवा चली। कुछ हिस्सों में 25 किमी की भी रफ्तार से पछिया चली।  गुरुवार को अधिकतम 17.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रिकार्ड किया।
चार साल में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सबसे निचले स्तर पर : विभाग के मुताबिक, चार साल में पहली बार हुआ है कि 19 दिसंबर को अधिकतम व न्यूनतम तापमान सबसे नीचे पहुंच गया है। विभाग ने बच्चों व बुजुर्गों को पछिया हवा से बचाने की सलाह दी है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें