मीनापुर के दो बच्चों में एईएस की पुष्टि
मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में भर्ती दो बच्चों में एईएस की पुष्टि हुई है। दोनों को स्वस्थ होकर शनिवार को डिस्चार्ज किया गया। जिले में एईएस पीड़ितों की संख्या अब 19 हो गई है। एसकेएमसीएच में अब तक कुल 35 बच्चों में एईएस की पुष्टि हुई है।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में भर्ती दो बच्चों में एईएस की पुष्टि हुई हैं। ठीक होने के बाद दोनों को शनिवार को पीकू वार्ड से डिस्चार्ज कर दिया गया है। दोनों बच्चे स्वस्थ्य बताये गये है। इसके साथ ही जिले में एईएस पीड़ितों की संख्या 19 हो गई है।साढ़े पांच साल की साक्षी कुमारी मीनापुर के मनिकपुरी की रहने वाली है। उसे चमकी के लक्षण के बाद परिजन ने आठ जून को पीकू वार्ड में भर्ती कराया था। वहीं, दो वर्षीय मो. साजिद बाबू मीनापुर के ही चैनपुर का रहने वाला है। उसे सात जून को एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में भर्ती कराया था।
जांच में दोनों में एईएस की पुष्टि हुई है। एसकेएमसीएच की ओर से शनिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक दोनों बच्चों में एईएस का कारण हाइपोग्लेसिमिया बताया गया है। अब तक एसकेएमसीएच में विभिन्न जिलों के 35 बच्चों में एईएस की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 19 बच्चे मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। सभी बच्चे स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


