कोचिंग के लिए निकले दो भाई लापता, सात घंटे बाद मामा के घर मिले
मुजफ्फरपुर में दो भाई, तेजस्वी (13) और निशांत (09), कोचिंग जाते समय लापता हो गए थे। उनके माता-पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने CCTV फुटेज देखे और सात घंटे बाद पता चला कि बच्चे अपने मामा के घर गए थे। बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित वापस लाकर कोर्ट में बयान दर्ज कराने की योजना बनाई।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के आईजी कॉलोनी से कोचिंग जाने के लिए निकले दो भाई गुरुवार शाम साढ़े चार बजे लापता हो गए। छात्र तेजस्वी कुमार (13) व निशांत कुमार (09) के देर शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। कोई सुराग नहीं मिलने पर छात्र के पिता श्यामनाथ राम ने सदर थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया।दो छात्रों के लापता होने की सूचना के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। आईजी कॉलोनी से लेकर ब्रह्मपुरा के नुनफर तक मोहल्लों व गलियों में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला। छात्रों के गायब होने के करीब सात घंटे बाद पता चला कि दोनों भाई कोचिंग जाने की जगह साहेबगंज थाना के फूल सकरा गांव अपने मामा के घर चले गए हैं।
बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी, जब उनके मामा ने फोन किया तब इसकी जानकारी हुई। पुलिस शुक्रवार को दोनों बच्चे को थाने लेकर आई। केस दर्ज होने के कारण पुलिस दोनों भाइयों का कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


