निजी जमीन में ट्रांसफॉर्मर लगाने के विरोध पर दो भाइयों को पीटा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरसाहेबगंज के वासुदेवपुर सराय पंचायत के रसूलपुर गांव में निजी जमीन पर ट्रांसफॉर्मर लगाने के विरोध करने पर दो भाइयों की पिटाई की गई। सुमेश कुमार ने थाना में तीन आरोपितों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज की और पिटाई की। बचाव में आए भाई दिनेश को भी नहीं बख्शा गया।

साहेबगंज। वासुदेवपुर सराय पंचायत के रसूलपुर गांव में शनिवार को निजी जमीन में ट्रांसफॉर्मर लगाने का विरोध करने पर दो भाइयों की पिटाई कर दी गई। मामले में सुमेश कुमार ने थाना में आवेदन दिया है। इसमें गांव के ही तीन लोगों को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपितों ने दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज की। विरोध करने पर पिटाई कर दी। बचाव में आए भाई दिनेश कुमार को भी पीट दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


