गोरौल में चोरी के समान और नकदी के साथ दो गिरफ्तार
गोरौल के धाने गोरौल गांव में चोरी के मामले में दो आरोपित सुमन कुमार और राज कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों के पास से 11 हजार रुपए और सोने का आभूषण बरामद हुआ। गंगाजली देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने अपने बकड़े की बिक्री के पैसे चुराए गए थे।

गोरौल। थाना क्षेत्र के धाने गोरौल गांव में रविवार को हुई चोरी के मामले में संलिप्त दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी का सामान और नकदी भी बरामद की गई है। पकड़ाए आरोपितों की पहचान गांव के ही सुमन कुमार एवं राज कुमार के रूप में की गई है। गांव की गंगाजली देवी ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उसने अपना बकड़ा नौ हजार रुपया में बेचा था। उस पैसे को बक्सा में रख दिया। बक्सा में पहले से भी दो हजार रुपए थे। दोनों चोरों ने घर में घुसकर 11 हजार रुपए एवं सोने का आभूषण लेकर फरार हो गए।
ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर नगदी सहित अन्य सामान भी पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों चोरों को जेल भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


