Muzaffarpur News: बेलसंड विधायक मामला : एक मामले में तुषार को नियमित व चार अन्य को अग्रिम जमानत
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 52 लोगों की जमीन की चहारदीवारी तोड़ने के आरोप में जेल में बंद तुषार कुमार सिंह को मंगलवार को जमानत मिल गई। इसके अलावा, चार अन्य आरोपितों को भी अग्रिम जमानत दी गई है। मामले की अगली सुनवाई 18 तारीख को होगी।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। झपहां उदनडीह गांव में 52 लोगों की जमीन की चहारदीवारी तोड़ने के आरोप में जेल में बंद तुषार कुमार सिंह को एक मामले में मंगलवार को जमानत मिल गई। वहीं, इस मामले में चार आरोपितों को अग्रिम जमानत भी मिली है।जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-आठ के कोर्ट ने औराई थाना के बेनीपुर गांव के प्रह्लाद कुमार के मामले में तुषार के अलावा अहियापुर थाना के आदर्श ग्राम पैगंबरपुर कोल्हुआ के थार व स्कॉर्पियो के मालिक ठाकुर दिगंबर आजाद उर्फ पिंटू शांडिल्य व वीरपुर वार्ड-सात निवासी निखिल राज, अवनेश कुमार, अमित कुमार सिंह उर्फ अमित कुमार नरगी को अग्रिम जमानत दी है।
ये भी पढ़ें:Muzaffarpur News: बेलसंड विधायक कांड : गिरफ्तार गुर्गे को कोर्ट में किया पेशी, मुचलके पर मुक्त
इस मामले में जेल में बंद मोतीपुर के नरियार गांव के सुमित कुमार श्रीवास्तव की ओर से दाखिल जमानत की अर्जी पर 18 को सुनवाई होगी।


