अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, सो रहे दुकानदार की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर के कन्हारा पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुस गया, जिससे दुकानदार धीरज कुमार की मौत हो गई। ट्रक प्याज लेकर दरभंगा जा रहा था। पुलिस ने दुकानदार और ट्रक चालक को अस्पताल में...

अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, सो रहे दुकानदार की मौत

बोचहां। मुजफ्फरपुर दरभंगा फोरलेन स्थित कन्हारा पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार सुबह अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुस गया, जिसमें दुकानदार गायघाट थाना क्षेत्र के पंचगछिया निवासी गनौर गोसाई के पुत्र धीरज कुमार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार व ट्रक चालक को मेडिकल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने धीरज को मृत घोषित कर दिया। ट्रक प्याज लेकर दरभंगा की ओर जा रहा था। इसी दौरान पेट्राल पंप के पास अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दुकानदार की मौत हो गई है, जबकि ट्रक चालक का इलाज चल रहा है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।