Muzaffarpur News: गायघाट : केला लदा ट्रक एनएच पर पलटा

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: गायघाट में शनिवार को एनएच-27 पर एक केला लदा ट्रक पलट गया, जिससे चालक घायल हो गया। स्थानीय निवासियों ने घायल रिजवान अहमद को सीएचसी पहुंचाया। ट्रक पूर्णिया से 12 टन केला लेकर गाजीपुर जा रहा था, जब एक मुर्गा लदा ऑटो अचानक ट्रक के सामने आ गया।

Muzaffarpur News: गायघाट : केला लदा ट्रक एनएच पर पलटा

Muzaffarpur News: गायघाट,एक संवाददाता। एनएच-27 पर जारंग के समीप शनिवार को केला लदा ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने ट्रक में फंसे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी रिजवान अहमद को सीएचसी पहुंचाया। उपचालक निहाल अहमद ने बताया कि पूर्णिया से करीब 12 टन केला लोड कर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जा रहा था। इसी दौरान जारंग डीह चौक के समीप मुर्गा लदा एक ऑटो अचानक ट्रक के सामने आ गया। बचाने के प्रयास में ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। प्रभारी थानेदार पूजा कुमारी ने बताया कि ट्रक को एनएच से हटवा दिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: गायघाट : केला लदा ट्रक एनएच पर पलटा