Muzaffarpur News: कांटी : भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
Muzaffarpur News: कांटी में भाजपा पश्चिमी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा और महिला प्रदेश अध्यक्ष अनामिका पासवान शामिल हुईं। यात्रा बैरिया गोलंबर स्थित स्मृति पार्क में समाप्त हुई, जहां जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस की नीतियों की आलोचना की।

Muzaffarpur News: कांटी। कांटी में शुक्रवार को भाजपा पश्चिमी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा और भाजपा की महिला प्रदेश अध्यक्ष अनामिका पासवान शामिल हुईं। जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा मधुबन जगदीश स्थित कार्यालय पहुंची। वहां से करीब 150 मीटर लंबा तिरंगा को हाथ में पकड़े भारत माता के जयघोष के साथ यात्रा बैरिया गोलंबर स्थित बैकुंठ शुक्ल स्मृति पार्क पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। जिलाध्यक्ष ने बंटवारा के लिए कांग्रेस की गलत नीतियों को दोषी करार दिया। जिला महामंत्री उपेंदर पासवान, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष याचना शाही, जिला महामंत्री सम्राट गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष केशव चौबे, अजय गुप्ता, तेजनारायण शर्मा, राकेश कुमार साहेब, ममता कुमारी, रामनरेश मालाकार, जिला मंत्री ललिता देवी, नवीन कुमार ठाकुर उर्फ शशि कुमार, कौशल दुबे, अजय श्रीवास्तव आदि थे।


