ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरदो माह बाद भी नहीं लगा जंक्शन पर तिरंगा

दो माह बाद भी नहीं लगा जंक्शन पर तिरंगा

दो महीने बीतने के बाद भी जंक्शन पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा नहीं लगाया जा सका है। जंक्शन पर 28 फरवरी को झंडा लगाया गया था। अप्रैल के पहले सप्ताह में आए आंधी-तूफान में झंडा आंधे हिस्सा से टूट गया था। रेलवे...

दो माह बाद भी नहीं लगा जंक्शन पर तिरंगा
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 05 Jul 2019 06:06 PM
ऐप पर पढ़ें

दो माह बीतने के बाद भी मुजफ्फरपुर जंक्शन पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा दोबारा नहीं लग सका। झंडा लगने के सवा महीने बाद ही अप्रैल के पहले सप्ताह में आयी आंधी-तूफान में झंडे के खंभे का आधा हिस्सा टूट कर गिर गया था। इसके बाद रेलवे ने मरम्मत के लिए उसे कोलकाता भेज दिया था। दो महीने बीतने के बाद भी झंडे का खंभा मरम्मत होकर नहीं आ सका।

मालुम हो कि जंक्शन पर एक समारोह में 28 फरवरी को सोनपुर रेल मंडल ने 12 लाख की लागत से लोहे के खंभे में झंडा लगवाया था। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही झंडे का खंभा मरम्मत हो कर आ जाएगा। इसके बाद उसे लगा दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें