Tributes Pour in for Former Prime Minister Manmohan Singh from Political Parties in India शोकग्रस्त शहर ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsTributes Pour in for Former Prime Minister Manmohan Singh from Political Parties in India

शोकग्रस्त शहर ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के नेता मनमोहन सिंह के निधन पर राजनीतिक दलों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस और भाजपा ने शोकसभा आयोजित की, जहां उन्हें महान अर्थशास्त्री और विनम्र इंसान बताया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरFri, 27 Dec 2024 11:10 PM
share Share
Follow Us on
शोकग्रस्त शहर ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरीय नेता मनमोहन सिंह के निधन पर इंडिया गठबंधन, राजग के घटक दलों, भाजपा व अन्य राजनीतिक दलों ने शुक्रवार को उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में शोकसभा हुई। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने पूर्व प्रधानमंत्री को महान अर्थशास्त्री व बेहतर इंसान बताया। शोक व्यक्त करनेवालों में जिला प्रवक्ता समीर कुमार, उमेश राम, धर्मवीर शुक्ला, केदार सिंह पटेल, सविता श्रीवास्तव, रिजवान अहमद एजाजी आदि शामिल रहे। कुढ़नी में कांग्रेस नेता मो. शमशुल होदा ने कहा कि देश ने ईमानदार और कुशल अर्थशास्त्री को खो दिया।

इधर, भाजपा ने जिलाध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष ने मनमोहन सिंह को विनम्रता का प्रतीक बताया। कहा कि उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी। शोक व्यक्त करनेवालों में जिलामंत्री धनंजय झा, महिला मोर्चा अध्यक्ष राशि खत्री, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विकास गुप्ता, मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। निधन पर आम आदमी पार्टी ने भी शोक जताया। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार साहू ने कहा कि उनके योगदान को देश सदैव याद करेगा। जिलाध्यक्ष संजय कुमार मयंक, रमेश पासवान, मो. शम्मी आलम, नवीन कुमार मिश्र, शत्रुघ्न शर्मा, डॉ. जमील अहमद, मुमताज खातून, महेश कुमार शर्मा, संघर्ष पासवान, रुदल राय, राधेश्याम ठाकुर आदि ने शोक व्यक्त किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।