ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरनेशनल फायर सर्विस डे पर दी जवानों को श्रद्धांजलि

नेशनल फायर सर्विस डे पर दी जवानों को श्रद्धांजलि

चंदवारा स्थित जिला अग्निशमालय में बुधवार सुबह 10.25 बजे नेशनल फायर सर्विस डे मनाया गया। मुख्यमंत्री और डीजी का संदेश पढ़कर अफसर व जवानों को सुनाया...

नेशनल फायर सर्विस डे पर दी जवानों को श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरWed, 14 Apr 2021 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

चंदवारा स्थित जिला अग्निशमालय में बुधवार सुबह 10.25 बजे नेशनल फायर सर्विस डे मनाया गया। मुख्यमंत्री और डीजी का संदेश पढ़कर अफसर व जवानों को सुनाया गया। शहीदों के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया गया। फायर कर्मियों ने सलामी परेड कर शहीद फायर कर्मियों श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन भी रखा। मौके पर मौजूद अग्निशमन पदाधिकारियों ने सभी फायरकर्मियों को ‘पिन फ्लैग लगाकर सम्मानित किया।

कमांडेंट गौतम कुमार ने बताया कि वर्ष 1944 में मुंबई बंदगाह पर विक्टोरिया पोर्ट पर हुए अग्निकांड की घटना में रेस्क्यू के दौरान 66 फायर ब्रिगेड के जवान जलकर शहीद हो गए थे। उस दौरान सैकड़ों लोगों की जान बचायी गयी थी। इस शहादत को लेकर हर साल पूरे देश में 14 अप्रैल को नेशलन फायर सर्विस डे मनाया जाता है। शहीदों को नमम किया जाता है। साथ ही सात दिनों के लिए फायर सुरक्षा सप्ताह भी मनाया जाता है। मौके पर फायरमैन कृष्णा यादव ने ‘गर्मी के महीना में रहिया होशियार... तथा ‘गोबर अउर मिट्टी के लेप फूसवा के घरे में लगावे... के गीत गाकर अग्नि सुरक्षा का संदेश दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें