Tributes Paid to Former IPS Kishor Kunal in Muzaffarpur किशोर कुणाल के निधन पर शोक जताया, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsTributes Paid to Former IPS Kishor Kunal in Muzaffarpur

किशोर कुणाल के निधन पर शोक जताया

मुजफ्फरपुर में पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। कांटी, पारू, मड़वन और औराई में विभिन्न नेताओं और समाज के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजद और भाजपा के नेताओं ने उनके...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSun, 29 Dec 2024 09:42 PM
share Share
Follow Us on
किशोर कुणाल के निधन पर शोक जताया

मुजफ्फरपुर, हिटी। पटना के महावीर मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष सह पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल के निधन पर प्रखंडों में शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। कांटी में नूतन साहित्यकार परिषद के अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह चंद्र, पिनाकी झा, स्वराजलाल ठाकुर, परशुराम सिंह, प्रमुख कृपाशंकर शाही, मुखिया शशि ठाकुर, राजद नेता जनार्दन ठाकुर, भाजपा के शिवहर प्रभारी हरिमोहन चौधरी, अजय श्रीवास्तव, शिवबालक राम, रामनाथ गुप्ता, जनसुराज के सुदर्शन मिश्र, कौशल दुबे, सौरभ कुमार साहेब ने शोक जताया है।

पारू में राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष बसंत, व्यपार मंडल के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सिंह ने किशोर कुणाल के निधन को बिहार के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

मड़वन में श्रीराम जानकी स्वामी सहजानंद सरस्वती स्नातक महाविद्यालय रौतिनिया के प्रांगण में शोक सभा हुई। इसमें कॉलेज के सचिव शंभू प्रसाद सिंह, प्राचार्य कृष्णचंद्र सिंह समेत सभी कर्मियों ने संवेदना जताई। उधर, पताही स्थित एलपी शाही इंटर महाविद्यालय के प्राचार्य राजीव रंजन ने शोक जताया।

औराई में राम जानकी परिषद न्यास भलुरा के निर्भय झा, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिओम कुमार, शैलेंद्र शुक्ला, संजय यादव, गुड्डू साह, नितेश्वर शाही, नरेंद्र शाही, राजीव यादव, कुशेश्वर पासवान ने शोक जताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।