Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsTributes Paid to Dr Rajendra Prasad on His Birth Anniversary in Muzaffarpur
देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जीवनशैली और प्रतिभा अतुलनीय

देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जीवनशैली और प्रतिभा अतुलनीय

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मनाई गई। वक्ताओं ने उनके महान व्यक्तित्व और योगदान पर चर्चा की। लंगट सिंह कॉलेज और रामेश्वर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहाँ उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही गई।

Dec 03, 2025 08:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर बुधवार को जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मनाई गई। इस दौरान उनके व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन हमेशा प्रेरणा देने वाला है। उनकी जीवनशैली और प्रतिभा अतुलनीय थी। लंगट सिंह कॉलेज में जयंती पर कॉलेज परिसर स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। श्रद्धांजलि देते हुए प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने कहा की डॉ. राजेंद्र प्रसाद महान विद्वान, दूरदर्शी, लेखक व वकील थे। वे इस कॉलेज के शिक्षक भी रहे हैं। यह कॉलेज के लिए गौरव की बात है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्राचार्य ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में उन्होंने बढ़-चढ़कर महात्मा गांधी का सहयोग किया। उनके व्यक्तित्व और उनके विचारों से नई पीढ़ी का अवगत होना जरूरी है। उनका महान जीवन प्रेरणा देने वाला रहा है। कार्यक्रम में प्रो. जयकांत सिंह, प्रो. पुष्पा कुमारी, डॉ. ऋतुराज कुमार, डॉ. वेदप्रकाश दुबे, डॉ. राजेश अनुपम, डॉ. रविभूषण सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. इम्तियाज आदि थे। वहीं, रामेश्वर कॉलेज में भी प्रथम राष्ट्रपति की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर ने कहा कि राजेंद्र बाबू का संपूर्ण जीवन ‘सादा जीवन उच्च विचार’ से प्रेरित था। उन्होंने जीवन की हर परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वतंत्रता संग्राम एवं संविधान निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। वहीं, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शारदानंद सहनी ने कहा कि सभी को उनकी सादगी व विचारों से सीख लेनी चाहिए। मौके पर डॉ. बादल कुमार, डॉ. गोवर्धन कुमार, डॉ. राजबली राज, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. विक्रम कुमार, राम चरण, कुंदन, किशन, अमन, अजीत, निशांत, रिचा, साहिल आदि थे।