कमजोर तबके को सहयोग करना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि

Dec 06, 2025 10:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में नागरिक मोर्चा ने बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि मनाई। समारोह में एडीएम संजय कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मोहन प्रसाद सिन्हा ने कहा कि कमजोर तबके की सेवा करना बाबा साहब की सच्ची श्रद्धांजलि है। कई प्रमुख व्यक्तियों ने भी श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को फैलाने का संकल्प लिया।

कमजोर तबके को सहयोग करना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नागरिक मोर्चा की ओर से शनिवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि कलक्ट्रेट परिसर स्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाई। उस दौरान एडीएम संजय कुमार ने बाबा साहब के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। नागरिक मोर्चा के संस्थापक महासचिव मोहन प्रसाद सिन्हा ने कहा कि समाज के सबसे कमजोर तबके के लोगों का सेवा करना ही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने आजीवन शोषित, पीड़ित मानवता की सेवा की। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि नगर भवन पुस्तकालय का नामकरण बाबा साहब आंबेडकर के नाम पर किया जाए।

मौके पर वरिष्ठ कवि और साहित्यकार सत्येन्द्र कुमार सत्यम, डॉ. हरिकिशोर प्रसाद सिंह, आशा सिन्हा, आशा सिन्हा, विनय कुमार मिश्र, मुन्ना कुमार, अजय कुमार, राणा देवी दयाल, गौरी शंकर राय, गणेश प्रसाद, सोहन कुमार, प्रमोद रजक, कुमोद पासवान मौजूद रहे। संत रविदास महासंघ ने दी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि संत रविदास महासंघ की ओर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयमंगल राम के नेतृत्व में बाबा साहब के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया। श्रद्धांजलि अर्पण करने बाद उनके विचारधाराओं को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय छायाकार, सत्येंद्र कुमार सत्येन, मनोज राम, उमेश कुमार राम, संतोष कुमार, मीना देवी, मनीषा कुमारी उपस्थित रही। कुढ़नी में बाबा साहेब की मनी पुण्यतिथि कुढ़नी प्रखंड के केरमा में युवा राजद नेता शंकर कुशवाहा के नेतृत्व में डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार थे। कहा कि वे अपना संपूर्ण जीवन दबे-कुचले और नारियों के उत्थान के लिये समर्पित कर दिया। उपस्थित लोगों ने भी अपनी विचार रखी और बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय कुर्मी आर्मी चीफ ने दी श्रद्धांजलि भगवानपुर स्थित कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय कुर्मी आर्मी चीफ उमेश कुमार पटेल के नेतृत्व में बाबा साहेब की पुण्यतिथि मनाई गई। कहा कि उनका संघर्ष हमें समानता, शिक्षा और संविधान के मार्ग पर चलते रहने की प्रेरणा देता है। मौके पर मनोज राय, आयुष राज, यशराज, आर्यन राज, संजीव राय, टिंकू श्रीवास्तव, हीरा यादव, मनीष कुमार, शंभू महतो, अमर पासवान, ललित राम, रामनरेश कुशवाहा थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।