
भगवान लाल पुस्तकालय सभागार में लौह पुरुष को श्रद्धांजलि
मुजफ्फरपुर में श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट और नागरिक मोर्चा ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम में गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और सरदार पटेल पार्क के सौंदर्यीकरण की मांग की। डॉ. केजरीवाल ने पटेल के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान पर प्रकाश डाला।
मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट व नागरिक मोर्चा ने संयुक्त रूप से सोमवार को छोटी सरैयागंज स्थित भगवान लाल पुस्तकालय सभागार में सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई। श्रद्धांजलि समारोह में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मौके पर सरदार पटेल पार्क के सौंदर्यीकरण की मांग उठाई गई। मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार केजरीवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन नागरिक मोर्चा के महासचिव मोहन प्रसाद सिन्हा ने किया। इससे पूर्व सुबह में पानी टंकी चौक स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर दोनों संगठनों ने फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर नगर विधायक रंजन कुमार भी उपस्थित रहे।
डॉ. केजरीवाल ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कई रियासतों का विलय कर भारत की एकता और अखंडता को मजबूत किया। मोहन प्रसाद सिन्हा ने सरकार से मांग की है कि पानी टंकी चौक स्थित सरदार पटेल पार्क की जीर्ण हालत को सुधार कर सौंदर्यीकरण किया जाए। मौके पर समाजसेवी एच एल गुप्ता, राजकुमार चौधरी, सत्यम कुमार सत्येंद्र, अंजनी कुमार पाठक, स्वतंत्रता सेनानी महेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, परमेश्वरी देवी, डॉ. जगदीश शर्मा, नरेश चौधरी, अशोक भारती, अरुण कुमार, डॉ. हरीकिशोर प्रसाद सिंह मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रणवीर अभिमन्यु ने किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




