Tribute to Ramvriksh Benipuri on Death Anniversary A Celebration of Hindi Literature हिंदी साहित्य के अमरपुंज हैं बेनीपुरी : चंद्र, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsTribute to Ramvriksh Benipuri on Death Anniversary A Celebration of Hindi Literature

हिंदी साहित्य के अमरपुंज हैं बेनीपुरी : चंद्र

कांटी में साहित्य भवन में रामवृक्ष बेनीपुरी की पुण्यतिथि मनाई गई। साहित्यकार चंद्रभूषण सिंह चंद्र ने बेनीपुरी को हिंदी साहित्य का अमर पुंज बताया। उनके साहित्य में सहजता और सुंदरता की झलक है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSun, 7 Sep 2025 05:57 PM
share Share
Follow Us on
हिंदी साहित्य के अमरपुंज हैं बेनीपुरी : चंद्र

कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। साहित्य भवन कांटी में रविवार को रामवृक्ष बेनीपुरी की पुण्यतिथि मनाई गई। साहित्यकार चंद्रभूषण सिंह चंद्र ने कहा कि बेनीपुरी हिंदी साहित्य के अमर पुंज हैं। बेनीपुरी के साहित्य की सहजता, सुंदरता व जीवंतता ने उन्हें कलम का जादूगर बनाया। बेनीपुरी के संपूर्ण साहित्य में ननिहाल बंशी पचड़ा की अमिट छाप है। सेवानिवृत्त डीडीओ परशुराम सिंह ने कहा कि बेनीपुरी जी की रचनाओं में देश की आत्मा बसती है। रामेश्वर सिंह ने कहा कि बेनीपुरी की रचनाओं में राष्ट्र-निर्माण, समाज-संगठन और मानवता के प्रति गहरा चिंतन मिलता है। कार्यक्रम में रामेश्वर महतो, नंदकिशोर ठाकुर, मनोज मिश्र, राकेश कुमार राय, महेश कुमार, रोहित रंजन, प्रकाश कुमार आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।