स्वयंसेवकों ने मंदिरों पर दीप जला पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Feb 14, 2026 09:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर में स्वयंसेवकों ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए दामोदरपुर के विभिन्न मंदिरों पर दीप जलाए। उन्होंने जुलूस निकाला और शहीदों के त्याग को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान संगठन और देश हित के लिए नारेबाजी की गई।

स्वयंसेवकों ने मंदिरों पर दीप जला पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरपुर। पुलवामा के शहीदों को स्वयंसेवकों ने दामोदरपुर के एक दर्जन से अधिक विभिन्न मंदिरों पर शनिवार की शाम दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी। उन्हें नमन किया और दो मिनट का मौन भी रखा। इससे पहले स्वयंसेवकों ने दामोदरपुर रेलवे गुमटी से जुलुस निकाला, जो शांति विहार कॉलोनी, दामोदरपुर पोखर, ओमनगर आदि होते हुए दामोदरपुर फरदो तक गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने संगठन व देश हित के लिए नारेबाजी की। शहीदों के त्याग को याद किया। अंत में विभिन्न मंदिर परिसर पहुंचकर जुलूस को सभा का रूप दिया। वहां दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;