पुण्यतिथि पर आलोक अभिषेक को दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरपुर के गोला रोड स्थित श्री गांधी पुस्तकालय में रविवार को वरिष्ठ कवि व योगगुरु डॉ. आलोक कुमार अभिषेक की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर साहित्यिक सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रमेश कुमार केजरीवाल ने की और मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. अमरेंद्र नारायण यादव रहे।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोला रोड स्थित श्री गांधी पुस्तकालय में रविवार को मासिक कवि गोष्ठी में वरिष्ठ कवि व योगगुरु डॉ. आलोक कुमार अभिषेक की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। गांधी पुस्तकालय परिवार, नगर के कविगण व डॉ. आलोक अभिषेक की पत्नी आशा सिन्हा के संयुक्त तत्वावधान में पुण्य स्मृति पर्व सह साहित्यिक सेवा सम्मान समारोह हुआ। अध्यक्षता डॉ. रमेश कुमार केजरीवाल और संचालन मुकेश पासवान ने किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीआरएबीयू के पूर्व वीसी प्रो. डॉ. अमरेंद्र नारायण यादव थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर हुआ। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में धर्मनाथ प्रसाद, सनातन जागरण मंच के महासचिव रंजीत कुमार साहू भारत विकास परिषद के शेखर कुमार, डॉ. पुष्पा प्रसाद, डॉ. पुष्पा गुप्ता, पर्यावरणविद सुरेश गुप्ता, डॉ. शिगबतुल्ला हमिदी, नागरिक मोर्चा के महासचिव मोहन सिन्हा, शुभ नारायण शुभंकर, डॉ. सतीश कुमार साथी, सतेंद्र कुमार सत्येन, ओम प्रकाश गुप्ता, मुनचुन कुमार, डॉ. हरि किशोर प्रसाद सिंह, उमेश राज, डॉ. जगदीश शर्मा, सुमन कुमार मिश्रा, अंजनी कुमार पाठक, दीनबंधु आजाद, भारती कुमारी, प्रमोद नारायण मिश्र, अरुण कुमार तुलसी, रघुनाथ मोहब्बतपूरिया, मुन्नी चौधरी थी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


