उमवि नवादा में दीप जलाकर अमर शहीदों को किया नमन

उमवि नवादा में दीप जलाकर अमर शहीदों को किया नमन

संक्षेप:

उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवादा में 'एक दीप शहीदों के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक पंकज कुमार, शिक्षकों और छात्रों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बच्चों ने कविता, भाषण और...

Aug 13, 2025 05:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवादा में बुधवार को वीर शहीदों की स्मृति में ‘एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘अमर जवान ज्योति के प्रतीक चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रधानाध्यापक पंकज कुमार, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने दीप जलाकर अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने कविता पाठ, भाषण और देशभक्ति गीतों के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानाध्यापक ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना विकसित होती है और वे देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा पाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता और हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्यामलाल राम ने किया। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका रागिनी कुमारी ने किया। इस अवसर पर अजीत कुमार, भीष्म कुमार, राजीव कुमार एवं अभिभावक मौजूद रहे।