ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरगांधी पुस्तकालय के पूर्व अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि

गांधी पुस्तकालय के पूर्व अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि

पताही स्थित गांधी पुस्तकालय में शुक्रवार को पूर्व अध्यक्ष स्व. गोपाल कृष्ण ठाकुर को श्रद्धांजलि दी गई। इसके लिए आयोजित सभा की अध्यक्षता राजद के राज्य परिषद सदस्य मो. इसराइल मंसूरी ने की। उपस्थित...

गांधी पुस्तकालय के पूर्व अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 10 Aug 2018 06:11 PM
ऐप पर पढ़ें

पताही स्थित गांधी पुस्तकालय में शुक्रवार को पूर्व अध्यक्ष स्व. गोपाल कृष्ण ठाकुर को श्रद्धांजलि दी गई। इसके लिए आयोजित सभा की अध्यक्षता राजद के राज्य परिषद सदस्य मो. इसराइल मंसूरी ने की। उपस्थित सदस्यों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्व. ठाकुर की तस्वीर पर फूल-माला चढ़ाकर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर पुस्तकालय की देखरेख व उसके संचालन के लिए उनके पुत्र कौशल किशोर ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया। मौके पर जिला पार्षद कुमोद पासवान, पताही के मुखिया संजय ठाकुर, डॉ. नरेन्द्र ठाकुर, डॉ. अर्जुन गुप्ता, मिश्रीलाल साह, महेंद्र पासवान, अर्जुन पासवान, सतीश ठाकुर, संजय कुमार, राजाबाबू आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें