पुण्य तिथि पर राजेंद्र बाबू को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Feb 28, 2026 11:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में कांग्रेसियों ने पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने उनके संविधान निर्माण में योगदान और भारतरत्न से सम्मानित होने का उल्लेख किया। अन्य नेताओं ने भी इस अवसर पर भाग लिया।

पुण्य तिथि पर राजेंद्र बाबू को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पुण्यतिथि पर देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि देते हुए याद किया। तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। मरणोपरांत देश के प्रति त्याग और समर्पण के कारण उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न दिया गया। कार्यक्रम में मुकेश त्रिपाठी, समीर कुमार, कौशल किशोर चौधरी, लालबाबू, विकास कुमार टुल्लू, रीतेश कुमार संजू, दिलीप सिंह, मो. यासिन अली, महेश गुप्ता, शादिक अली व अन्य मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।